घुघली नगर के गांधीनगर निवासी कपड़ा व्यापारी श्याम रौनियार की संदिग्ध मौत के मामले में 16 दिन बाद नया मोड़ सामने आया है। मृतक के भाई कृष्णा रौनियार ने गुरुवार को घुघली थाने में तहरीर देकर गोरखपुर के एक कपड़ा व्यापारी और उसके एजेंट पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि 11 मार्च को खुशहालनगर रेलवे स्टेशन के पास 33 वर्षीय श्याम रौनियार का शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पसलियां टूटने और अत्यधिक रक्तस्राव को मौत का कारण बताया गया था। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था, जिसमें श्याम ने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराते हुए परिवार को निर्दोष बताया था। कृष्णा रौनियार ने तहरीर में आरोप लगाया है कि उनके भाई पर पिछले दो महीनों से लगातार मानसिक दबाव बनाया जा रहा था। घटना से एक दिन पहले 10 मार्च को एजेंट गिरिजेश जायसवाल पुरैना स्थित दुकान पर पहुंचा और गोरखपुर के व्यापारी संजय शाह से फोन पर धमकी दिलाई। परिजनों का दावा है कि यह बातचीत श्याम के मोबाइल में रिकॉर्ड है। burx, थाना प्रभारी कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है और मामले की जांच की जा रही है। ऑडियो रिकॉर्डिंग समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
घुघली नगर में कपड़ा व्यापारी की मौत का मामला:गोरखपुर के व्यापारी और एजेंट पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











