Homeउत्तर प्रदेशबेटी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप:संतकबीरनगर निवासी पर केस दर्ज, पुलिस तलाश...

बेटी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप:संतकबीरनगर निवासी पर केस दर्ज, पुलिस तलाश में जुटी


मुंडेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपनी 31 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया है। महिला ने मुंडेरवा थाने में प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी का पता लगाना शुरू कर दिया है। महिला का आरोप है कि संतकबीरनगर जनपद के महुली थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति पिछले एक वर्ष से उसकी बेटी से फोन पर बात कर रहा था। इस बात की जानकारी पीड़िता और उसके परिवार को नहीं थी। आरोप है कि आरोपी 21 मार्च को शाम पांच बजे उसकी लड़की को शादी का झांसा देकर भगा ले गया। मां ने बेटी के साथ किसी भी अनहोनी की आशंका जताते हुए 26 मार्च को शाम पांच बजे प्रार्थना पत्र दिया और आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 87 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मुंडेरवा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि 26 मार्च को मिली तहरीर के आधार पर आरोपी और उसके परिवार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 87 में कार्रवाई की गई है और आरोपी की तलाश जारी है।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments