सिद्धार्थनगर के जोगिया क्षेत्र में ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत परिषदीय विद्यालयों द्वारा रैलियां निकाली जा रही हैं। यह अभियान 1 अप्रैल से 10 अप्रैल तक चलेगा। इसका उद्देश्य बच्चों और अभिभावकों को स्कूलों में नामांकन कराने और नियमित रूप से स्कूल आने के लिए जागरूक करना है। इसी क्रम में, प्राथमिक विद्यालय कड़जहवा और पूर्व माध्यमिक विद्यालय कड़जहवा के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने संयुक्त रूप से एक जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत कड़जहवा के रास्तों पर ‘पापा मम्मी हमें पढ़ाओ, स्कूल में चलकर नाम लिखवाओ’ जैसे नारे लगाए। रैली के माध्यम से अभिभावकों को अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन कराने और उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर मीना मौर्य, रूपा तोमर, राजकुमार, डाली शर्मा, आशा देवी, अनिल, शिवकुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और शिक्षक मौजूद रहे।
सिद्धार्थनगर में स्कूल चलो अभियान रैली:कड़जहवा के प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने निकाली
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











