संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय अहरा और बोदवल बाजार में प्रवेश सत्र 2026 के प्रथम दिवस पर नए विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। ‘नवारंभ’ कार्यक्रम के तहत बच्चों को रोली, चंदन और माला पहनाकर सम्मानित किया गया, साथ ही उन्हें मिठाइयां खिलाई गईं और पुस्तकों का वितरण भी किया गया। यह कार्यक्रम विकास खंड बनकटी के इन विद्यालयों में ‘स्कूल चलो अभियान’ के साथ आयोजित किया गया। कक्षा एक से आठ तक के नवप्रवेशी बच्चों का रोली-चंदन से टीका लगाकर और माला पहनाकर स्वागत किया गया। शिक्षकों ने बच्चों को बैंच भी लगाए। इस अवसर पर संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय अहरा के इंचार्ज प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मौर्य और बोदवल बाजार के प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश विश्वकर्मा ने बच्चों को मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। अहरा विद्यालय में सहायक अध्यापिका विजय लक्ष्मी, मृदुला, कंचन, शकुंतला तथा अनुदेशक आशुतोष पांडेय, केशवराम, मंजू और मंजूलता ने बच्चों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इसी प्रकार, संविलियन उच्च प्राथमिक बोदवल बाजार में प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश विश्वकर्मा के साथ सहायक अध्यापिका शशिप्रभा पांडेय, सुमन गुप्ता, उजमा खातून, प्रवीन और अर्जुन सिंह, शिक्षामित्र राजेश कुमार, निर्मला, शांति देवी तथा अनुदेशक प्रिया त्रिपाठी ने नए बच्चों का स्वागत किया।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे
नवारंभ में बच्चों का स्वागत:अहरा और बोदवल बाजार के स्कूलों में प्रवेशोत्सव मनाया गया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











