Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सीओ हरैया ने अतिक्रमणकारियों को दी चेतावनी:रामजानकी तिराहे पर यातायात सुचारु करने...

सीओ हरैया ने अतिक्रमणकारियों को दी चेतावनी:रामजानकी तिराहे पर यातायात सुचारु करने के निर्देश

#बस्ती_न्यूज

पुलिस प्रशासन ने छावनी कस्बे के रामजानकी तिराहे पर अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। सीओ हरैया स्वर्णिमा सिंह ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमणकारियों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने सड़क पर खड़ी टैक्सी गाड़ियों को हटवाया और निर्देश दिए कि वाहन सड़क पर खड़े न किए जाएं। थानाध्यक्ष छावनी चंदन कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ इस दौरान मौजूद रहे। यह कार्रवाई रामजानकी तिराहे पर अक्सर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से की गई है। सड़क किनारे नाली की पटरी पर दुकान लगाने वाले चाय-पान दुकानदारों को भी अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत दी गई। टैक्सी चालकों को भी अपनी गाड़ियां सड़क से हटाकर अन्य निर्धारित स्थानों पर खड़ी करने के निर्देश दिए गए, ताकि यातायात सुचारू रहे और दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके। सीओ ने तिराहे पर स्थित पुलिस बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान एसआई शोभा यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments