Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में दो बाइकों की भिड़ंत:तीन लोग घायल, एक की हालत गंभीर;...

बस्ती में दो बाइकों की भिड़ंत:तीन लोग घायल, एक की हालत गंभीर; इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती

#बस्ती_न्यूज

बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर गुरुवार दोपहर जिनवा चौराहे के पास दो बाइकों की सीधी टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के मझुआ खुर्द गांव निवासी राधेश्याम अपने परिचित राम प्रकाश के साथ बाइक से जिनवा चौराहे की ओर जा रहे थे। तभी सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में राधेश्याम को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि राम प्रकाश और दूसरी बाइक पर सवार व्यक्ति को मामूली चोटें लगी हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी और घायलों के परिजनों को भी सूचित किया। सभी घायलों को इलाज के लिए पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सल्टॉआ में भर्ती कराया गया है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments