Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)इटवा ब्लॉक में संचारी रोग नियंत्रण अभियान:ग्राम प्रधानों और सफाई कर्मचारियों को...

इटवा ब्लॉक में संचारी रोग नियंत्रण अभियान:ग्राम प्रधानों और सफाई कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण


इटवा ब्लॉक सभागार में शनिवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण-दस्तक अभियान और एनीमिया-संचारी रोगों के प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें ग्राम प्रधानों, सफाई कर्मचारियों सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी आशुतोष मिश्रा ने सभी ग्राम प्रधानों और सफाई कर्मचारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को सफल बनाएं और गांवों को साफ-सुथरा रखने के लिए ग्रामीणों को जागरूक करें। प्रशिक्षक और सीएचसी के बीसीपीएम शिव शंकर वरुण ने बताया कि प्रस्तावित विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान तथा संचारी रोगों के प्रभावी नियंत्रण और त्वरित व सही उपचार की दृष्टि से पूर्व के वर्षों की भांति व्यापक अभियान चलाया जाना है। इस क्रम में अप्रैल 2026 में संचारी रोग नियंत्रण अभियान (01 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026) और दस्तक अभियान (10 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026) विस्तृत कार्ययोजना बनाकर संचालित किए जाने हैं। उन्होंने लोगों से इस कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। इस बैठक में समस्त ग्राम प्रधान, समस्त ग्राम पंचायत सचिव, समस्त पंचायत सहायक और समस्त सफाई कर्मी विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान तथा संचारी रोगों के प्रभावी नियंत्रण के संबंध में मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments