Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मल्हीपुर में संचारी रोग नियंत्रण कार्यशाला आयोजित:दस्तक अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन पर...

मल्हीपुर में संचारी रोग नियंत्रण कार्यशाला आयोजित:दस्तक अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर


श्रावस्ती के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर में संचारी रोगों की रोकथाम और नियंत्रण के लिए 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। इसी क्रम में 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान का भी संचालन किया जाएगा। इन अभियानों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु शनिवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र जमुनहा में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिवाकर सिंह, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राज किशोर, स्वास्थ्य कर्मचारी बृजेश, रमन त्रिपाठी सहित विभिन्न विद्यालयों के अध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रतिभागियों को डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और जापानी इंसेफेलाइटिस जैसे संचारी रोगों की रोकथाम, पहचान और उपचार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, दस्तक अभियान के अंतर्गत घर-घर सर्वेक्षण, बुखार के रोगियों की पहचान, स्वच्छता बनाए रखने तथा जन-जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अभियान को सफल बनाएं। आमजन को स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल के उपयोग तथा मच्छरजनित रोगों से बचाव के प्रति जागरूक करने पर भी बल दिया गया। कार्यशाला के अंत में सभी प्रतिभागियों से अपील की गई कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करें, ताकि जनपद को संचारी रोगों से सुरक्षित बनाया जा सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments