HomeHealth & Fitnessपांडिचेरी में कांग्रेस की रणनीति तेज, खड़गे-राहुल संग डॉली शर्मा की सक्रिय...

पांडिचेरी में कांग्रेस की रणनीति तेज, खड़गे-राहुल संग डॉली शर्मा की सक्रिय भूमिका चर्चा में

गाजियाबाद। मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी में पांडिचेरी में आज आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस ने चुनावी माहौल को नई दिशा दी। इस अवसर पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता और पांडिचेरी की मीडिया प्रभारी डॉली शर्मा ने पार्टी की नीतियों और विज़न को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया।

प्रेस वार्ता के बाद, खड़गे ने राहुल गांधी के साथ एक महत्वपूर्ण पार्टी बैठक में भी हिस्सा लिया, जिसमें आगामी चुनावों की रणनीति और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान डॉली शर्मा भी सक्रिय रूप से मौजूद रहीं और संवाद की कड़ी को मजबूत बनाती नजर आईं।

डॉली शर्मा अपने सशक्त और मुखर अंदाज़ के लिए जानी जाती हैं। वे न केवल कांग्रेस की नीतियों को स्पष्टता से जनता तक पहुंचाती हैं, बल्कि आमजन के मुद्दों को उठाकर सकारात्मक बदलाव की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं। उनकी संवाद शैली और जमीनी समझ उन्हें पार्टी की एक प्रभावी आवाज बनाती है। पांडिचेरी में उनकी सक्रियता और नेतृत्व क्षमता ने यह संकेत दिया है कि कांग्रेस इस चुनाव में पूरी तैयारी और स्पष्ट एजेंडे के साथ मैदान में उतर रही है। जनता के सरोकारों को केंद्र में रखकर विकास और तरक्की की बात करना ही पार्टी का मुख्य उद्देश्य है, जिसे डॉली शर्मा बखूबी आगे बढ़ा रही हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments