Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में जर्जर सड़क का निर्माण कार्य शुरू:मध्यनगर में ग्रामीणों की शिकायत...

श्रावस्ती में जर्जर सड़क का निर्माण कार्य शुरू:मध्यनगर में ग्रामीणों की शिकायत पर पीडब्ल्यूडी ने कराया काम


श्रावस्ती जनपद के गिलौला विकासखंड अंतर्गत मध्यनगर ग्राम पंचायत में जर्जर सड़क के निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। यह सड़क कई वर्षों से खराब पड़ी थी, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। स्थानीय ग्रामीणों संतोष कुमार वर्मा, सुनील कुमार मौर्य और महेश कुमार यादव सहित कई लोगों ने लोक निर्माण विभाग (PWD) को इस संबंध में कई बार प्रार्थना पत्र दिए थे। ग्रामीणों की शिकायत के बाद पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। विभाग ने ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए तत्काल कार्य शुरू करने का निर्णय लिया। अब पंडित गोमती प्रसाद मिश्रा के घर से लेकर राम फेरन मौर्य के घर तक आरसीसी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। यह मार्ग मध्यनगर को रामगढ़ी भिनगा संपर्क मार्ग से जोड़ने वाला एक मुख्य रास्ता है। इस सड़क के बनने से अब स्थानीय लोगों को आने-जाने में होने वाली असुविधा और परेशानी से मुक्ति मिलेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments