Homeजिला / लोकल (Local News)पाकिस्तान के रक्षा मंत्री की विवादित टिप्पणी: संघर्ष छिड़ा तो कोलकाता तक...

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री की विवादित टिप्पणी: संघर्ष छिड़ा तो कोलकाता तक पहुँचने की दी धमकी

इस्लामाबाद। ऑपरेशन सिंदूर में तबाही से बचने के लिए अमेरिका के तलबे चाटकर खुद को बचाने की जद्दो जहद करने वाला पाकिस्तान एक बार फिर गीदड़ भभकी देने लगा है। रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक बार फिर भारत के खिलाफ भड़काऊ बयानबाजी करते हुए गीदड़ भभकी दी है। शनिवार को सियालकोट में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में दोनों देशों के बीच कोई संघर्ष होता है, तो वह केवल सीमाओं तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि उसकी मार कोलकाता तक पहुँच सकती है।आसिफ ने बिना किसी ठोस सबूत के भारत पर फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन (छिपकर हमला करने की साजिश) का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अगर भारत की ओर से कोई भी सैन्य कार्रवाई की जाती है, तो पाकिस्तान उसका जवाब भारतीय क्षेत्र के काफी अंदर तक घुसकर देगा। रक्षा मंत्री ने आक्रामक लहजे में कहा कि अगली बार संघर्ष 200-250 किलोमीटर के दायरे तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि हम उनके घरों तक जाएंगे।
पाकिस्तानी नेतृत्व की ओर से यह बयान ऐसे समय में आया है जब भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि पाकिस्तान की किसी भी हिमाकत का निर्णायक और मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। यह पहली बार नहीं है जब पड़ोसी देश के किसी जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति या राजनयिक ने भारतीय शहरों को निशाना बनाने की बात कही हो। हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त अब्दुल बसित ने भी दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों को दहलाने की धमकी दी थी।
विशेषज्ञ ख्वाजा आसिफ के इस बयान को पाकिस्तान की आंतरिक विफलताओं से ध्यान भटकाने और घरेलू राजनीति में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश के रूप में देख रहे हैं। फिलहाल, भारत की ओर से इस गीदड़ भभकी पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन सीमा पर चौकसी हमेशा की तरह सख्त बनी हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments