बलरामपुर। 08 अप्रैल, 2026 को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जनपद के विकास खंड तुलसीपुर की ग्राम पंचायत शिवानगर में गेहूं की फसल का क्रॉप कटिंग प्रयोग संपन्न हुआ। यह प्रयोग जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन की उपस्थिति में किया गया। क्रॉप कटिंग गाटा संख्या 196 पर की गई। कटाई के दौरान निर्धारित मानकों का पालन करते हुए समबाहु त्रिभुज आकार के कुल 43.33 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में गेहूं की कटाई की गई, जिसमें औसत उत्पादकता 54.46 कुंतल प्रति हेक्टेयर प्राप्त हुई। इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित किसानों से सीधा संवाद किया। उन्होंने किसानों को ‘फार्मर रजिस्ट्री’ अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश दिए, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से मिल सके। जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की समयबद्ध उपलब्धता के संबंध में भी किसानों से प्रतिक्रिया ली और उनकी समस्याओं को सुना। इस अवसर पर अपर सांख्यिकी अधिकारी श्री सोभनाथ, लेखपाल श्रीमती भावना गुप्ता, राजस्व निरीक्षक श्री उमाकांत पाठक सहित बड़ी संख्या में स्थानीय किसान मौजूद रहे।
डीएम की मौजूदगी में क्रॉप कटिंग:तुलसीपुर के शिवानगर में गेहूं की फसल का जायजा, 54.46 कुंतल प्रति हेक्टेयर उपज
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











