निचलौल विकास खंड के ग्राम सभा कटहरी खुर्द स्थित प्राथमिक विद्यालय में 26 जनवरी से अब तक साफ-सफाई नहीं हुई है। इसके चलते विद्यालय परिसर में घास-फूस का अंबार लग गया है। विद्यालय की बाउंड्री वॉल का एक हिस्सा भी टूटा हुआ है। इस अव्यवस्था के कारण बच्चों को खेलने में परेशानी हो रही है। साथ ही, पीने के पानी के लिए लगा हैंडपंप भी खराब पड़ा है। प्रधानाध्यापक शत्रुघ्न प्रसाद ने बताया कि 26 जनवरी के बाद से विद्यालय परिसर में सफाई नहीं हुई है। बाउंड्री वॉल टूटी होने के कारण विद्यालय बंद होने के बाद बाहरी बच्चे अंदर घुस जाते हैं। वे विद्यालय के ताले तोड़ने के साथ-साथ सामानों को भी नुकसान पहुंचाते हैं।
#कटहर #खरद #परथमक #वदयलय #म #गदग #बउडर #वल #टट26 #जनवर #स #नह #हई #सफई #हडपप #भ #खरब #पड
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
कटहरी खुर्द प्राथमिक विद्यालय में गंदगी, बाउंड्री वॉल टूटी:26 जनवरी से नहीं हुई सफाई, हैंडपंप भी खराब पड़ा
Recent Comments
on Hello world!












