Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)तलाकशुदा पत्नी को मोटर साइकिल में बांधकर घसीटा:बहराइच में ससुराल पहुंचकर मारपीट...

तलाकशुदा पत्नी को मोटर साइकिल में बांधकर घसीटा:बहराइच में ससुराल पहुंचकर मारपीट की, सास की शिकायत पर मुकदमा दर्ज


नानपारा कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा अपनी पूर्व पत्नी को मोटरसाइकिल से घसीटने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने महिला को बचाकर पुलिस को सूचना दी। देर रात महिला की मां की शिकायत पर पति के खिलाफ हत्या के प्रयास (धारा 307) का मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, ग्राम लक्ष्मणपुर मटेही निवासी रेशमा (25) का विवाह करीब डेढ़ वर्ष पूर्व ग्राम मुसल्लमपुर, थाना रामगांव निवासी रईस (27) से हुआ था। लगभग छह माह पहले उनका तलाक हो गया था। बीती रात रईस अपनी पूर्व पत्नी के मायके लक्ष्मणपुर मटेही पहुंचा और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद, रात करीब 7:30 बजे उसने रेशमा को अपनी विक्की मोटरसाइकिल के पीछे बांधकर लक्ष्मणपुर मटेही चौराहे पर सड़क पर घसीटना शुरू कर दिया। राहगीरों ने इस घटना को देखा और तुरंत मोटरसाइकिल रोककर महिला को बचाया। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस की मदद से रेशमा और रईस दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा पहुंचाया। गुरगुट्टा चौकी इंचार्ज सुरपति त्रिपाठी ने बताया कि सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे और पति-पत्नी को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद रईस को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि रेशमा को उसकी मां घर ले गईं। रेशमा की मां की तहरीर पर रईस के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments