Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महराजगंज (Maharajganj)डीएम-एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सुनी जन समस्याएं

डीएम-एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सुनी जन समस्याएं

महराजगंज: सदर तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आज शनिवार को जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता व संवेदनशीलता के साथ सुना।

जनसुनवाई में पुलिस व कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों की संख्या अधिक रही।

पुलिस अधीक्षक ने सभी शिकायतों का स्वयं अवलोकन कर संबंधित थाना प्रभारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी व समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।

विशेष निर्देश:

भूमि विवाद, पारिवारिक कलह, मारपीट, महिला उत्पीड़न व साइबर अपराध से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

आमजन की समस्याओं का समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता है, किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

कार्यक्रम के दौरान कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जिससे फरियादियों में संतोष देखने को मिला।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments