महराजगंज के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल मुख्य चौराहे पर शुक्रवार तड़के करीब 2 बजे एक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रेला और डम्पर की टक्कर में दोनों वाहन पलट गए, जिससे एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, ट्रेला (HR 63 C 0052) कप्तानगंज की ओर से आ रहा था, जबकि डम्पर (UP 79 AT 5990) गोरखपुर की तरफ से आ रहा था। बताया गया है कि ट्रेला तेज गति से पनियरा की ओर जा रहा था। सामने से आ रहे डम्पर को देखकर ट्रेला चालक ने अचानक वाहन को महराजगंज की दिशा में मोड़ा, जिससे दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाड़ियां पलट गईं। हादसे के समय ट्रेला पर रिफाइंड तेल लदा था, जबकि डम्पर खाली था। दुर्घटना की चपेट में चौराहे पर स्थित एक जूस कॉर्नर भी आ गया, जिससे दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल ट्रेला चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। डम्पर चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। चौकी प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
#परतवल #चरह #पर #टरलडमपर #क #टककर #चलक #क #मतपरतवल #म #भर #म #हआ #हदस #एक #दकन #भ #कषतगरसत
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
परतावल चौराहे पर ट्रेला-डम्पर की टक्कर, चालक की मौत:परतावल में भोर में हुआ हादसा, एक दुकान भी क्षतिग्रस्त
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











