HomeGadgetsपांच राज्यों में चुनावी तारीखों का ऐलान आज, चुनाव आयोग ने बुलाई...

पांच राज्यों में चुनावी तारीखों का ऐलान आज, चुनाव आयोग ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस

चुनाव आयोग रविवार शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा करेगा। आयोग ने यह जानकारी दी है। पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी में चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग ने कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए शाम चार बजे मीडिया को बुलाया है।

पाचों राज्यों में विधानसभाओं का कार्यकाल मई और जून में अलग-अलग तारीखों पर खत्म हो रहा है। इस बीच मतदाताओं की सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत चार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की अंतिम मतदाता सूचियां प्रकाशित कर दी गई हैं।

यह भी पढ़ें: चुनाव तारीखों से पहले कांग्रेस की बिसात, असम में 23 और उम्मीदवार घोषित

कम चरणों में हो सकती है वोटिंग प्रक्रिया

चुनाव आयोग इस बार पाचों राज्यों में कम से कम चरणों में वोटिंग प्रक्रिया करवा सकता है। पिछली बार पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में मतदान हुआ था लेकिन इस बार इसे कम करने के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती में बढ़ोतरी की जाएगी। विशेष रूप से बंगाल में निष्पक्ष और हिंसा मुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: ना NDA ना ही DMK! किस ओर करवट लेंगे विजय? तमिलनाडु में सबकी नजर TVK पर

आचार संहिता होगी लागू

दरअसल, जैसे ही तारीखों का ऐलान होगा, इन सभी राज्यों में आदर्श चुनाव आचार संहिता (Model Code of Conduct) तुरंत प्रभाव से लागू हो जाएगी। इसके लागू होने के बाद कोई भी सरकार जनता से बड़ा वादा नहीं कर पाएगी।

असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में अंतिम मतदाता सूची के खिलाफ अपील करने की अवधि समाप्त हो चुकी है। चुनाव आयोग ने अपनी तैयारियों की समीक्षा पूरी कर ली है और अब केवल आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments