नटौवा गांव में सात दिन बाद बुधवार को विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई। बीते 25 मार्च को 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत के बाद से गांव के अधिकांश घरों की बिजली बाधित थी। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश था। वे गांव की आबादी के बीच से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को हटाने की मांग पर अड़े हुए थे। इसी कारण बिजली आपूर्ति ठप कर दी गई थी। सोमवार को मौके पर पहुंचे जेई सुधीर यादव ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन इस पर कोई सहमति नहीं बन सकी। मंगलवार को प्रधान प्रतिनिधि मोनू शुक्ला की पहल पर विद्युत विभाग के अधिकारियों से वार्ता हुई। इसमें समस्या के समाधान के लिए समय देने पर सहमति बनी। इसके बाद ही ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति बहाल करने पर अपनी सहमति दी।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे
नटौवा गांव में 7 दिन बाद बिजली बहाल:युवक की मौत के बाद हाईटेंशन लाइन हटाने की मांग पर बनी सहमति
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











