Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच के महसी में नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे:विधायक ने बांटे, नियुक्ति...

बहराइच के महसी में नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे:विधायक ने बांटे, नियुक्ति पत्र,आधुनिक और नए डिजाइन से बनेंगे आंगनबाड़ी केंद्र


बहराइच। जनपद के महसी विकास खण्ड में सोमवार को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहाँ मुख्य अतिथि महसी विधायक सुरेश्वर सिंह ने 139 नवनियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर विकास खण्ड महसी, तेजवापुर, शिवपुर और फखरपुर की चयनित सहायिकाओं को उनके नवीन दायित्वों की जिम्मेदारी सौंपी गई। मानदेय वृद्धि और आधुनिक केंद्रों की सौगात। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुरेश्वर सिंह ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और सहायिकाएं ग्रामीण विकास व बाल पोषण की मुख्य रीढ़ हैं। उन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुए जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही इनके मानदेय में वृद्धि करने जा रही है, जिससे उनके जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार आएगा। विधायक ने यह भी बताया कि प्रदेश सरकार अब बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों को आधुनिक और नए आकर्षक डिजाइन में बनवा रही है, ताकि नौनिहालों को पढ़ाई और पोषण के लिए बेहतर वातावरण मिल सके। प्रमुख जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही मौजूदगी कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रमुख महसी कृष्णा देवी, फखरपुर ब्लॉक प्रमुख रणवीर सिंह मुन्ना, चीनी मिल डायरेक्टर अखंड प्रताप सिंह गोलू, जिला उपाध्यक्ष राम निवास जायसवाल और जिला मंत्री शशिकांत त्रिपाठी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। प्रशासनिक स्तर पर एसडीएम महसी प्रकाश सिंह, बीडीओ महसी अरुण श्रीवास्तव, शिवपुर बीडीओ अनुष्का श्रीवास्तव, तेजवापुर बीडीओ सुरेश प्रसाद और सीडीपीओ सीमा इसराइल ने कार्यक्रम की समस्त व्यवस्थाएं संभालीं। इनके साथ ही मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र शुक्ला, विद्याधर वाजपेई, शैलेंद्र सिंह, मुख्तार चौहान सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और विभागीय कर्मचारी भी मौजूद रहे। खुशी से खिले सहायिकाओं के चेहरे नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के बाद नवनियुक्त सहायिकाओं के चेहरों पर खुशी देखी गई। उन्होंने पारदर्शी चयन प्रक्रिया और रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments