#बस्ती_न्यूज
अंतरजनपदीय नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 4 लाख 20 हजार रुपये के नकली नोट, सात एंड्रॉयड मोबाइल फोन और तीन मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। गिरफ्तारी शनिवार को बक्सई तिराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान हुई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बक्सई घाट पुल के पास घेराबंदी कर मुस्तफा, नबीउल्लाह, नबीउल्लाह उस्मानी, हबीर्बुर्रहमान और मणिकांत चौधरी को पकड़ा। तलाशी में 500, 200 और 100 रुपये के नकली नोटों की गड्डियां मिलीं। पूछताछ में आरोपियों ने अपने ठगी के तरीके का खुलासा किया। वे बैंक के आसपास घूमकर ग्राहकों को दोगुना पैसा देने का लालच देते थे। नकली नोटों की गड्डी में ऊपर और नीचे असली नोट लगाकर लोगों को विश्वास में लेते थे, और बदले में असली रकम लेकर फरार हो जाते थे। यह गिरोह बस्ती के अलावा अयोध्या, अम्बेडकरनगर, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर जिलों में भी सक्रिय था। पुलिस के अनुसार, गिरोह के कुछ सदस्य पहले भी नकली नोट और धोखाधड़ी के मामलों में जेल जा चुके हैं। नबीउल्लाह उस्मानी और हबीर्बुर्रहमान का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।
अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत ने बताया कि यह एक संगठित गिरोह था जो सुनियोजित तरीके से आम लोगों को ठगता था। बरामदगी से इनके बड़े नेटवर्क की पुष्टि होती है। उन्होंने कहा कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है और ऐसे अपराधों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। इस संबंध में वाल्टरगंज थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़:पांच गिरफ्तार, 4.20 लाख रुपए के नकली नोट और 7 फोन बरामद
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












