Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में किसानों ने बढ़ाई गेहूं की मड़ाई की रफ्तार:बदलता मौसम देख,...

बस्ती में किसानों ने बढ़ाई गेहूं की मड़ाई की रफ्तार:बदलता मौसम देख, बेमौसम बारिश के डर से कर रहे दिन-रात काम

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के सदर ब्लॉक के विभिन्न गांवों में गेहूं की कटाई के बाद मड़ाई (थ्रेसिंग) का काम तेजी से चल रहा है। पिछले कुछ दिनों से मौसम में आए बदलाव और आसमान में छाए बादलों को देखते हुए किसानों ने यह कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है। किसानों को बेमौसम बारिश से फसल बर्बाद होने का डर सता रहा है। इसी आशंका के चलते वे अपनी मेहनत की कमाई को सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए दिन-रात एक कर रहे हैं। खलिहानों में सुबह से ही थ्रेशर और कंबाइन मशीनों का शोर सुनाई देने लगता है। किसान राम धीरज चौधरी और राम प्रकाश चौधरी ने बताया कि उन्हें अपनी फसल जल्द से जल्द सुरक्षित करनी है। मजदूरों की कमी के बावजूद किसान अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर अनाज को सहेजने में जुटे हैं। कृषि विशेषज्ञों ने भी किसानों को सलाह दी है कि वे कटी हुई फसल को खुले में न छोड़ें और उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाएं ताकि संभावित बारिश से नुकसान से बचा जा सके।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments