Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप:श्यामदेउरवा में नाबालिग छात्रा के पिता...

किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप:श्यामदेउरवा में नाबालिग छात्रा के पिता ने दर्ज कराई शिकायत


महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने छात्रा के पिता की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह घटना श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी कक्षा 11 की छात्रा है। आरोप है कि बीते 10 अप्रैल 2026 की रात करीब 02 बजे गाँव का ही एक युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। शिकायतकर्ता के अनुसार, जब उन्हें घटना की जानकारी हुई तो वे पूछताछ के लिए आरोपित युवक के घर गए। वहां आरोपित युवक की बहनें ने भी उन्हें कथित तौर पर गालियां दीं और घर से भगा दिया। पिता की तहरीर पर श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के आदेश पर चार के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। वही उपनिरीक्षक मंगला प्रसाद के अनुसार इस मामले में चार घण्टे के अंदर ही किशोरी को बरामद भी कर लिया है आरोपित युवक की तलाश भी की जा रही है। और किशोरी को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया है, आगे वैधानिक कार्रवाई की जांच कर रही है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments