Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)देवकाली बाबू गांव के खलिहान में लगी आग:आधा दर्जन ग्रामीणों के भूसे-कंडे...

देवकाली बाबू गांव के खलिहान में लगी आग:आधा दर्जन ग्रामीणों के भूसे-कंडे जलकर राख हुए

#बस्ती_न्यूज

छावनी थाना क्षेत्र के देवकाली बाबू गांव में गुरुवार देर शाम खलिहान में आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी इस आग में गांव के आधा दर्जन से अधिक ग्रामीणों के भूसे, कंडे और लकड़ियां जलकर राख हो गईं। आग से प्रभावित होने वालों में राधेश्याम गुप्ता, रामसुंदर चौहान, रामबली चौहान, राममिलन चौहान, गौरी प्रजापति, अगनू प्रजापति, हनुमंत प्रजापति और ठाकुरी प्रजापति शामिल हैं। इनके भूसे, कंडे और लकड़ियां पूरी तरह जल गईं। ग्रामीणों की सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना की सूचना मिलने पर छावनी पुलिस और 112 पुलिस भी मौके पर पहुंची।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments