*अपर पुलिस अधीक्षक *श्री मुकेश चंद्र उत्तम* एवं क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम *श्री आलोक कुमार सिंह* द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार कक्ष में जनपद के समस्त थानों के साइबर सेल, साइबर थाना तथा जनपदीय साइबर सेल में तैनात प्रभारी एवं कर्मचारीगण के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान साइबर अपराधों, विशेषकर साइबर ठगी से संबंधित मामलों की गहन समीक्षा की गई। *वर्ष 2026 में अब तक प्राप्त शिकायतों तथा अप्रैल माह में दर्ज प्रकरणों के संबंध में की गई कार्यवाही का विस्तृत विश्लेषण किया गया।* साथ ही *विभिन्न मामलों में LIEN अमाउंट/होल्ड (Debit Freeze) कराई गई धनराशि की प्रगति की भी समीक्षा की गई।*
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि साइबर ठगी की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल प्रभाव से आवश्यक वैधानिक एवं तकनीकी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
सभी संबंधित अधिकारी/कर्मचारी बैंकों एवं अन्य संबंधित संस्थाओं से प्रभावी समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक धनराशि को शीघ्र LIEN/होल्ड कराएं, जिससे पीड़ितों को उनकी ठगी गई धनराशि वापस दिलाई जा सके।
इसके अतिरिक्त यह भी निर्देश दिए गए कि LIEN/होल्ड की जाने वाली धनराशि में निरंतर वृद्धि हेतु सक्रिय एवं परिणाममुखी कार्यवाही की जाए। सभी कर्मियों को त्वरित प्रतिक्रिया, सतर्कता एवं आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया, जिससे साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
जनपद पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल *साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 अथवा संबंधित थाना/साइबर सेल* से संपर्क कर सूचना दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।











