Homeउत्तर प्रदेशवनकर्मियों ने ग्रामीणों को किया जागरूक:जंगली जानवरों और आग से बचाव के...

वनकर्मियों ने ग्रामीणों को किया जागरूक:जंगली जानवरों और आग से बचाव के उपाय बताए, दी जानकारी


हरैया सतघरवा के लौकी कला गांव में वनकर्मियों ने ग्रामीणों को जंगली जानवरों और आग से बचाव के लिए जागरूक किया। यह अभियान बराहवा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी बीके सिंह परिमार के नेतृत्व में चलाया गया। वन क्षेत्राधिकारी बीके सिंह परिमार ने बताया कि ग्रीष्म ऋतु का शुभारंभ हो गया है। इस दौरान जंगली जानवर पानी और भोजन की तलाश में जंगल से सटे गांवों में आ सकते हैं। उन्होंने ग्रामीणों को तेंदुआ, लकड़बग्घा सहित अन्य जंगली जानवर दिखाई पड़ने पर तुरंत वन कर्मियों को सूचित करने की सलाह दी। साथ ही, गन्ना, गेहूं, सरसों और मसूर की कटाई समूह में करने को कहा। फसल काटते समय मोबाइल, रेडियो या टीना बजाने से जंगली जानवर जंगल में भाग जाएंगे। आग से बचाव के लिए ग्रामीणों को जंगल के आसपास बीड़ी, सिगरेट या माचिस जलाकर न फेंकने की हिदायत दी गई, क्योंकि इससे आग लगने की आशंका बनी रहती है। वनकर्मियों ने जंगल से सटे गांवों में सुबह-शाम चूल्हे पर भोजन बनाने के बाद आग को पानी डालकर अच्छी तरह बुझाने और राख को घूर या गड्ढे में डालने की सलाह भी दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments