बहराइच जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने जाली नोट छापने वाले एक गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 11,500 रुपये के नकली नोट और प्रिंटर बरामद किए हैं। खैरीघाट थाना प्रभारी आनंद सिंह को शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नकली नोट का कारोबार करने वाले गिरोह के कुछ सदस्य इलाके के लोधन पुरवा के पास मौजूद हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई की। सभी के खिलाफ केस हुआ दर्ज वरिष्ठ उप निरीक्षक हरिद्वार तिवारी, कांस्टेबल जगदीश कुमार, मित्रपाल सिंह, नियाज अहमद और गौरव कुमार की टीम ने घेराबंदी कर चार लोगों को हिरासत में लिया। इनके पास से कुल 11,500 रुपये के जाली नोट और प्रिंटर बरामद हुए।थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान सलीम उर्फ सूरज और गुरुचरण सिंह (दोनों लखीमपुर निवासी), तथा हरिराम और अर्जुन (दोनों मोतीपुर, बहराइच निवासी) के रूप में हुई है। इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
नकली नोट छापने वाले चार गिरफ्तार:बहराइच में 11,500 रुपये के जाली नोट और प्रिंटर बरामद
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!










