महराजगंज जनपद की ग्राम सभा सोनबरसा में प्राथमिक विद्यालय और मुख्य मार्ग पर लगातार कूड़ा फेंके जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। इस गंदगी के कारण विद्यालय जाने वाले बच्चों और आम राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कूड़े से उठने वाली दुर्गंध और गंदगी से आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि इस समस्या के बारे में संबंधित विभाग को कई बार सूचित किया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। गांव के सतन, धर्मेंद्र, जगतार और अजहर सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द कूड़ा हटवाने और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने प्रशासन से बच्चों के भविष्य और गांव की स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए तत्काल समाधान की अपील की है।
ग्राम सभा सोनबरसा में रास्ते पर फेंका गया कूड़ा:प्राथमिक विद्यालय और मुख्य मार्ग पर गंदगी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











