विक्रमजोत: छावनी थाना क्षेत्र के विक्रमजोत कस्बे के पास शुक्रवार को एक खेत में लगी आग से करीब आठ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। यह घटना गन्ने की गुड़ाई कर रहे मजदूरों की कथित लापरवाही के कारण हुई। गांव निवासी राजेंद्र कुमार, विजय यादव, अखिलेश वर्मा और प्रिंस कुमार ने बताया कि पास के खेत में कुछ मजदूर गन्ने की गुड़ाई कर रहे थे। उनमें से एक मजदूर ने बीड़ी पीकर खेत के बगल में फेंक दी। तेज हवा के कारण बीड़ी की चिंगारी से आग लग गई, जिसने जल्द ही विकराल रूप ले लिया। जब तक आसपास के किसानों को आग लगने की खबर मिलती और वे उस पर काबू पाते, तब तक कई किसानों की फसलें जल चुकी थीं। इसमें मो. सादिक की डेढ़ बीघा, ओम प्रकाश की पौने चार बीघा और सनाउल्ला की चार बीघा फसल शामिल है। इसके अलावा, आधा दर्जन अन्य किसानों की फसलें भी राख हो गईं। विक्रमजोत चौकी प्रभारी शशि शेखर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बीड़ी की चिंगारी से लगी आग, गेंहूं की फसल राख:विक्रमजोत में मजदूरों की लापरवाही से आठ बीघा गेंहूं जला
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












