श्रावस्ती के नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के परसिया चौराहे पर पुराने जमीनी विवाद को लेकर दो भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। इस हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया गया है। रमवापुर परसिया निवासी ये दोनों भाई शनिवार शाम सब्जी खरीदने परसिया चौराहा गए थे। आरोप है कि इसी दौरान दूसरे पक्ष के चार लोगों ने उन पर घात लगाकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस की 112 सेवा मौके पर पहुंची और घायल भाइयों को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी इकौना ले जाया गया। सीएचसी इकौना में चिकित्सकों ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। हालांकि, उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया गया है।
श्रावस्ती में परसिया चौराहे पर दो भाइयों पर हमला:पुराने जमीनी विवाद में गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












