Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)जुड़पनिया गांव में किशोरी का शव फंदे से मिला:पुलिस और फॉरेंसिक टीम...

जुड़पनिया गांव में किशोरी का शव फंदे से मिला:पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, जांच शुरू


श्रावस्ती जनपद के सिरसिया थाना क्षेत्र के जुड़पनिया गांव में रविवार को एक 14 वर्षीय किशोरी का शव उसके घर के अंदर फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान गांव निवासी चिनकू कश्यप की बेटी शालू के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बच्चों के बीच किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद किशोरी नाराज थी। बताया जा रहा है कि इसी नाराजगी में उसने घर के अंदर दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। एक पड़ोसी ने दरवाजा तोड़कर किशोरी को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर सिरसिया थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ कुमार सिंह और उपनिरीक्षक साहब राव पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने पुलिस के साथ मिलकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना के पीछे की वास्तविक वजह जानने के लिए सभी पहलुओं से जांच कर रही है। परिजनों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ सिंह ने पुष्टि की कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही किशोरी की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस फिलहाल सभी कोणों से मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular