Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष:पुलिस चौकी जाते दो युवकों पर...

श्रावस्ती में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष:पुलिस चौकी जाते दो युवकों पर लाठी-डंडों से हमला, गंभीर घायल


श्रावस्ती जिले में नवीन मॉर्डन थाना क्षेत्र के रमवापुर खास गांव में जमीन से जुड़े पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में दो युवक घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, शनिवार को बुद्धि सागर और राम सागर जमीन से संबंधित दस्तावेज लेकर पुलिस चौकी जा रहे थे। रास्ते में दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद मारपीट की स्थिति बन गई। घटना में बुद्धि सागर के सिर और राम सागर के पैर में चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी इकौना पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घायल पक्ष ने पुलिस को घटना के संबंध में शिकायत दी है। वहीं, गांव के प्रधान प्रतिनिधि रामनाथ ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। उन्होंने गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने की जरूरत बताई। पुलिस के अनुसार, मामले में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular