Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पांच बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग फरार हुई महिला:श्रावस्ती में 20 हजार...

पांच बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग फरार हुई महिला:श्रावस्ती में 20 हजार नकद और साढ़े 3 लाख के जेवर ले जाने का आरोप


श्रावस्ती के गिलौला थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर मोरवान पुरवा गांव में पांच बच्चों की मां के कथित तौर पर प्रेमी के साथ घर से फरार होने का मामला सामने आया है। पति शिवकुमार का आरोप है कि पत्नी गुड़िया रात करीब 12 बजे घर से निकली और गांव के बाहर सड़क पर पहले से बोलेरो लेकर खड़े सूरज के साथ चली गई। पति के मुताबिक, महिला और युवक के बीच करीब सात महीने से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। वह अपने साथ करीब 20 हजार रुपये नकद और साढ़े तीन लाख रुपये के जेवर भी ले गई है। पुलिस ने महिला की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। रात में खेत के रास्ते पहुंची सड़क तक शिवकुमार के अनुसार, रात करीब 12 बजे पत्नि घर से निकली। वह खेत के रास्ते गांव के बाहर सड़क तक पहुंची, जहां युवक बोलेरो लेकर खड़ा था। इसके बाद वह बोलेरो में बैठकर उसके साथ चली गई। पति का आरोप है कि दोनों के बीच पिछले करीब सात महीने से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। सूरज नेपाल क्षेत्र का रहने वाला बताया शिवकुमार ने पुलिस को बताया कि युवक नेपाल क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। हालांकि, महिला के उसके साथ जाने की बात की पुलिस स्तर से अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस महिला की तलाश के साथ पूरे मामले की जांच कर रही है। 20 हजार नकद और साढ़े 3 लाख के जेवर ले जाने का आरोप पति का आरोप है कि महिला घर से करीब 20 हजार रुपये नकद और लगभग साढ़े तीन लाख रुपये कीमत के जेवरात भी अपने साथ ले गई है। शिवकुमार ने पुलिस से महिला को तलाशने के साथ नकदी और जेवरात के संबंध में भी कार्रवाई की मांग की है। मुंबई में मजदूरी कर चुका रहा कर्ज की किस्त शिवकुमार ने बताया कि वह कई वर्षों से मुंबई में मजदूरी करते हैं। परिवार पर तीन जगहों से कर्ज है, जिसकी किस्तें वह अपनी कमाई से चुका रहे थे। उनके पांच बच्चे हैं। पत्नी के अचानक घर से चले जाने के बाद परिवार की जिम्मेदारी को लेकर वह परेशान हैं। बोला- जहां जाना है जाए, बच्चों से एक बार बात कर ले शिवकुमार ने कहा कि पत्नी अपनी इच्छा से जिसके साथ रहना चाहती है, रह सकती है। उन्हें इससे आपत्ति नहीं है, लेकिन वह एक बार अपने पांचों बच्चों से जरूर बात कर ले। उन्होंने पुलिस से पत्नी को तलाशकर वापस लाने की अपील की है। पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी गिलौला थानाध्यक्ष आशीष कुमार पांडेय ने बताया कि महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस महिला की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular