#बस्ती_न्यूज
रानीपुर बस्थनवा गांव में रविवार सुबह से बिजली आपूर्ति बाधित रही। विक्रमजोत 33/11 उपकेंद्र से जुड़े इस क्षेत्र में दोपहर करीब एक बजे से हाईटेंशन लाइन में खराबी आने के कारण बिजली गुल हो गई, जिससे उपभोक्ता दिनभर उमस और गर्मी से परेशान रहे। बिजली विभाग के अनुसार, विक्रमजोत से उपकेंद्र को मिलने वाली 11 हजार हाईटेंशन लाइन दोपहर करीब एक बजे अचानक ब्रेकडाउन हो गई। इससे पहले सुबह सात बजे से ही बिजली की आंख-मिचौली जारी थी, और दोपहर में ओवरलोडिंग के चलते आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। अजीत कुमार, दिलीप कुमार, रामपाल, अजय कुमार, शिवपाल और राजेश कुमार सहित कई उपभोक्ताओं ने बताया कि दोपहर से ही बिजली से संबंधित सभी कार्य प्रभावित हो गए। उमस भरी गर्मी के कारण बीमार बुजुर्गों की हालत बिगड़ रही है। इस संबंध में उपखंड अधिकारी विक्रमजोत, अक्षय यादव ने जानकारी दी कि बस्थनवा की मुख्य लाइन में ब्रेकडाउन है। बिजलीकर्मी दोपहर से ही फॉल्ट का पता लगाने में जुटे हैं, लेकिन देर शाम तक भी समस्या का कोई समाधान नहीं निकल सका।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
रानीपुर बस्थनवा में दोपहर से बिजली गुल:ओवरलोडिंग से हाईटेंशन लाइन ब्रेकडाउन, आपूर्ति ठप
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












