HomeHealth & Fitnessबिहार में कानून का राज स्थापित, हो रहा विकास: रामकृपाल यादव 

बिहार में कानून का राज स्थापित, हो रहा विकास: रामकृपाल यादव 

बिहार में कानून का राज स्थापित, हो रहा विकास: रामकृपाल यादव 

बेगूसराय में प्रभारी मंत्री ने गांधी स्टेडियम में फहराया राष्ट्रध्वज

नन्दकिशोर दास 

बेगूसराय ब्यूरो। जिलेभर में स्वतंत्रता दिवस को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में काफी उत्साह रहा। गांधी स्टेडियम में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के प्रभारी मंत्री सह बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर झंडे को सलामी दी। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री, डीआईजी शैलेश कुमार सिन्हा, एसपी मनीष के अलावे कई अन्य अधिकारी व जन प्रतिनिधि मंच पर उपस्थित थे। ध्वजारोहण से शुरू राष्ट्रगान और झंडे को सलामी देने के बाद परेड की झांकी निकाली गई। परेड में जिला पुलिस बल, होमगार्ड के जवान, बीएमपी आठ के जवान, सीआईएसएफ, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड समेत कई अन्य प्लाटून ट्रैंड में हिस्सा लिया। जिले के प्रभारी मंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के लिए आज का यह दिन गौरव का क्षण है। बिहार में कानून का राज स्थापित है। यह राज्य तेजी से  विकास कर रहा है। प्रभारी मंत्री ने केंद्र की मोदी सरकार और राज्य सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को एक-एक कर उन्होंने गिनाया। उन्होंने विकास और शांति बनाए रखने के लिए बेगूसराय में कानून व्यवस्था व शांति बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन के प्रयास का काफी सराहनीय बताया है। मंत्री ने राज्य सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के संबंध में किए जा रहे कार्यों को गिनाया। इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिले में चल रहे विकास के कार्यों में आपलोड मिलकर अधिक से अधिक सहयोग करें। साथ ही समाज में आपसी भाईचारा आपस में बनाए रखें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular