गौरा माफी ग्राम पंचायत में बंदर के हमले से घायल हुई एक बच्ची शुभी साहू की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब शुभी स्कूल से अपने घर लौट रही थी। अशोक कुमार साहू की पुत्री शुभी साहू पर स्कूल से लौटते समय अचानक एक बंदर ने हमला कर दिया। इस हमले में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए। अस्पताल में इलाज के दौरान शुभी ने दम तोड़ दिया। डॉक्टर मुकेश रस्तोगी ने बताया कि उनकी टीम ने बच्ची को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उसकी हालत नाजुक होने के कारण मृत्यु हो गई। शुभी के परिवार में दो बहनें और पांच भाई हैं। उसकी मां कृष्णावती अपनी बेटी की मौत से सदमे में हैं। गौरा माफी ग्राम पंचायत में बंदरों का आतंक लगातार जारी है। जानकारी के अनुसार, अब तक करीब 30 लोग इन बंदरों के हमले में घायल हो चुके हैं, जिससे ग्रामीण भयभीत हैं। राकेश कुमार वर्मा, कल्प राज वर्मा, पुन्नी लाल, यशवंत यादव और दिलीप कुमार यादव सहित कई ग्रामीणों ने बंदरों के बढ़ते आतंक पर चिंता व्यक्त की है।
गौरा माफी में बंदर के हमले से बच्ची की मौत:इलाज के दौरान दम तोड़ा, अब तक 30 लोग हो चुके हैं घायल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











