बस्ती के दुबौलिया में पीएम श्री कम्पोजिट स्कूल वेदपुर नचना, दुबौलिया में शनिवार को कबड्डी की स्टेट चैंपियन टीम के खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षक अध्यापकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ए.डी. एकेडमी दुबौलिया के प्रबंधक श्वेतांक शेखर सिंह तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता राजेश त्रिपाठी थे। अतिथियों ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालय से राज्य स्तर पर सफलता प्राप्त करना गर्व की बात है। उन्होंने इसे अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी दुबौलिया विजय आनंद और बेसिक शिक्षा अधिकारी बस्ती अनूप कुमार श्रीवास्तव ने विद्यालय की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करना विद्यालय की गुणवत्ता को दर्शाता है। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक ललनचन्द्र त्रिपाठी और प्रधान विद्यालय संरक्षक रमाशंकर साहू के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों, अध्यापकों और अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए इसे टीमवर्क और अनुशासन का परिणाम बताया। समारोह में स्वागतकर्ता के रूप में अरुण कुमार सिंह, मनोज गुप्ता, रामप्रताप, राजेश गौतम, शैलेन्द्र वर्मा, अखिलेश कुमार, जितेन्द्र कुमार, प्रीति सिंह, पिंकी देवी, योगेश पाण्डेय, अनीता एवं दीक्षा सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे
कबड्डी स्टेट चैंपियन खिलाड़ियों का सम्मान:दुबौलिया के पीएम श्री कम्पोजिट स्कूल में हुआ आयोजन, अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











