Home Architecture ‘मैं या आयतुल्लाह कंट्रोल करेंगे होर्मुज…’, ईरान पर यह कैसा दावा कर...

‘मैं या आयतुल्लाह कंट्रोल करेंगे होर्मुज…’, ईरान पर यह कैसा दावा कर रहे ट्रंप?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जल्द ही सबके लिए खुल जाएगा। उन्होंने इशारा किया कि होर्मुज पर नियंत्रण या तो अमेरिका का होगा या आयतुल्ला का। उनके बयान से एक बार फिर यह अटकलें लगाई जा रहीं हैं कि अमेरिका, होर्मुज कंट्रोल करने की कोशिश में जुट गया है। डोनाल्ड ट्रंप ने यह शारा किया है कि अब होर्मुज पर ईरान और अमेरिका का संयुक्त नियंत्रण होगा।

डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा था कि अमेरिका पर ईरान, हवाई हमले रोक रहा है। ईरान को 5 दिनों की मोहलत दी जा रही है। ट्रंप का मानना है कि ईरान के साथ उनकी सार्थक बातचीत हो रही है। ईरान का कहना है कि ऐसी कोई बातचीत अमेरिका के साथ नहीं हो रही है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका से जंग मुनाफे का सौदा? होर्मुज से तगड़ी कमाई कर रहा ईरान

कौन कंट्रोल करेगा होर्मुज?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि ईरान के साथ चल रही बातचीत सफल रही तो स्ट्रेट ऑफ हार्मुज जल्द ही खुल जाएगा। होर्मुज को संयुक्त रूप से नियंत्रित किया जाएगा। फ्लोरिडा में पत्रकारों ने सवाल किया कि होर्मुज पर किसका नियंत्रण होगा। ट्रंप ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘शायद मैं। शायद मैं और आयातोल्लाह, जो भी अगला आयातोल्लाह हो।’

ईरान-अमेरिका की दोस्ती हो सकती है?

28 फरवरी को अमेरिका ने ईरान पर हमला किया। सुप्रीम लीडर आयतुल्ला खामेनेई मारे गए। ईरान ने गुस्से में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद कर दिया। यहीं से दुनिया का 20 फीसदी तेल गुजरता है। अब दुनिया में ऊर्जा संकट पैदा हो गया है। मार्च 18 को इजराइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस फील्ड पर हमला किया। अब ईरान ने कतर के रास लफ्फान को निशाना बना दिया। यह दुनिया का सबसे बड़े एलएनजी प्लांट है। न जंग ईरान रोक रहा है, न इजरायल। डोनाल्ड ट्रंप के किसी एलान पर ईरान को भरोसा नहीं है।

यह भी पढ़ें: होर्मुज पर गहराते संकट के बीच भारत तैयारी में, पीएम मोदी ने की हाई-लेवल मीटिंग

जंग में अब तक क्या हुआ है?

अमेरिका, इजरायल और ईरान की जंग में 2,000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। तेल की कीमतें बेतहाशा बढ़ रहीं हैं। महंगाई और मंदी दस्तक दे सकती है। डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था कि हार्मुज पूरी तरह खोल दे, वरना उसके पावर प्लांट तबाह कर दिए जाएंगे। सोमवार को डोनाल्ड ट्रंप ने इस डेडलाइन को पांच दिन बढ़ा दिया और कहा कि बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने यह भी इशारा किया कि ईरान में अब नेतृत्व परिवर्तन होगा।

यह भी पढ़ें: होर्मुज के लिए ईरान को अंधेरे में डुबो देंगे ट्रंप? इनसाइड स्टोरी

होर्मुज छेड़ा तो क्या-क्या होगा?

ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका उसके पावर नेटवर्क पर हमला करता है तो वह इजरायल और खाड़ी में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाएगा। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि बातचीत में कुछ बड़े ईरानी अधिकारी शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here