HomeUncategorizedदेर रात दिल्ली में भयंकर हादसा, करोल बाग में पटली डबल-डेकर बस,...

देर रात दिल्ली में भयंकर हादसा, करोल बाग में पटली डबल-डेकर बस, 2 की मौत कई घायल


देश की राजधानी दिल्ली के करोल बाग में मंगलवार देर रात एक हादसा हो गया। करोल बाग के  झंडेवालान हनुमान मंदिर के पास यात्रियों से भरी एक इंटर स्टेट टूरिस्ट डबल डेकर बस ने अचानक कंट्रोल खो दिया और पलट गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बस में करीब 25 यात्री सवार थे।  इस हादसे में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 यात्री बुरी तरह घायल हैं।

 

जानकारी के अनुसार, यह बस झंडेवालान हनुमान मंदिर के पास  मेट्रो लाइन के नीचे पलटी है। हादसे के वक्त मौके पर चीख-पुकार मच गई। बस में सवार यात्री बुरी तरह घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना देकर तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर ही घटनास्थल पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए सर गंगाराम अस्पताल और राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली नहीं बल्कि UP का यह शहर है दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, पूरी लिस्ट देखिए

देर रात हुआ हादसा

न्यूज एजेंसी एएनआई ने दिल्ली फायर सर्विस के हवाले से बताया है कि राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई। फायर सर्विस को रात 1 बजकर 8 मिटन पर इस घटना की सूचना मिली। बस में लगभग 25 यात्री सवार थे। कुछ यात्री घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।

क्रेन की मदद से सीधी की बस

बस पलटने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को इस हादसे की जानकारी दी। घटना की खबर पाकर मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। क्रेन की मदद से पलटी हुई बस को सीधा किया गया। इसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनका इलाज जारी है। घायलों और मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

 

यह भी पढ़ें: सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, गंगाराम में एडमिट, अब कैसा है हाल?

तेज रफ्तार की वजह से हुआ हादसा

देर रात हुए इस हादसे की अब जांच चल रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हादसे की वजह तेज रफ्तार हो सकती है। जब तेज स्पीड में यह बस करोल बाग में मेट्रो लाइन के नीचे पहुंची तो  बेकाबू होकर पलट गई। इस दौरान, बस में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। वहीं, मृतकों के शवों को मॉर्चरी में भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद बॉडी को उनके परिजनों को भेजा जाएगा। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments