HomeUncategorizedबाढ़ से बचाव के लिए सुरक्षा बलों की समीक्षा संपन्न

बाढ़ से बचाव के लिए सुरक्षा बलों की समीक्षा संपन्न

राहत आयुक्त के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी ने की बैठक

श्रावस्ती। जनपद मे बाढ़ के संभावित खतरे को देखते हुए पर्याप्त सुरक्षा बलों का व्यवस्थापन किया जा चुका है आज राहत आयुक्त कार्यालय से प्राप्त निर्देश के क्रम मे अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) ललित कुमार ने एस डी आर एफ और फ्लड पीएसी के जवानों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।
अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) ललित कुमार ने बताया की ष्जनपद मे एक टीम एसडीआरएफ तथा 1.5 सेक्शन फ्लड पीएसी के प्रशिक्षित एवं अनुभवी जवान बाढ़ आपदा से बचाव के लिए तैनात हैं । इनके पास 6 मोटरबोट एवं अन्य बचाव उपकरण मौजूद हैं। जनपदवासियों को बाढ़ के समय रेस्क्यू करने के लिए पूर्व वर्ष की भांति नावों का भी प्रबन्ध किया जा रहा है। जनपद मे गोताखोर चिन्हित हैं। 128 नाविक और 68 नावें गांवों मे उपलब्ध हैं जिनसे आवश्यकतानुसार और परिस्तिथि के अनुरूप कार्य लिया जा सकेगा। जनपद मे प्रत्येक नाव को और प्रत्येक बाढ़ चौकी को सुरक्षा उपकरणों से आच्छादित कर दिया गया है। आम जनमानस को बचाने के लिए प्रशासन सदैव तत्पर है। आम जन किसी भी प्रकार की आपातकालीन सहायता के लिए 1077 टोल फ्री नं का उपयोग कर सकते हैं।
आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि बाढ़ से बचाव की समस्त तैयारियां की गयी हैं अगर संकट आता है तो हिम्मत और धैर्य के साथ उसका सामना करना है।
इस अवसर पर एसडीआरएफ निरीक्षक सुशील कुमार, फ्लड पीएसी से उत्तम कुमार समेत अन्य जवान उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments