Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा निकली:हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, सुरक्षा के...

बहराइच में भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा निकली:हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, सुरक्षा के कड़े इंतजाम


बहराइच में गुरुवार शाम छह बजे प्राचीन सिद्धनाथ मंदिर से भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा निकाली गई। महंत रवि गिरी के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। यह शोभायात्रा शहर के छोटी बाजार, गुरू नानक चौक, डिगिहा तिराहा, अग्रसेन चौक और छावनी चौराहा होते हुए गुजरी। भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम राम लीला कमेटी के अध्यक्ष श्याम करन टेकड़ीवाल, भारत विकास परिषद, रोटरी क्लब और अग्रवाल सभा जैसे सामाजिक संगठनों ने जगह-जगह तोरण द्वार बनाकर यात्रा का स्वागत किया। जिला प्रशासन ने यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की थी। यात्रा मार्ग की ड्रोन से भी लगातार निगरानी की जा रही थी, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।देर रात दस बजे शोभायात्रा सिद्धनाथ मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। मंदिर पहुंचने पर महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान अनुराग शर्मा, अंशुमन याज्ञसेनी, हरजीव अग्रवाल, हिमांशु गुप्ता, नितिन गुप्ता, वैभव जैन, अजय सोनी, कन्हैया सोनी सहित हजारों की संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments