HomeHealth & Fitnessबहराइच:उत्कृष्ट कार्य के लिए मण्डलायुक्त ने मण्डलीय जनपदों के अधिकारियों की थपथपाई...

बहराइच:उत्कृष्ट कार्य के लिए मण्डलायुक्त ने मण्डलीय जनपदों के अधिकारियों की थपथपाई पीठ

बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। देवीपाटन मंडल की आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने मंडल गोंडा ,बहराइच ,बलरामपुर श्रावस्ती चारों जनपदों के प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर दो जनपदों श्रावस्ती एवं बलरामपुर में जनहित और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों की सराहना करते हुए संबंधित जिलाधिकारियों एवं मुख्य विकास अधिकारियों को प्रशंसा की। आयुक्त ने श्रावस्ती में ’’किसान चकरोड मुक्त अभियान’’ के प्रभावी संचालन तथा बलरामपुर में फोल्डेबल स्टडी टेबल वितरण जैसे अभिनव प्रयासों को सुशासन, जनसेवा और परिणाम आधारित प्रशासन का उत्कृष्ट उदाहरण बताया है।
जनपद गोंडा बहराइच, श्रावस्ती ,बलरामपुर माह जून रिपोर्ट आधार पर अतिक्रमण से मुक्त कराए गए की कुल 2456 हैं तथा चक मार्गों पर मिट्टी पटाई/ खड़ंजा/ इंटरलॉकिंग का कार्य 498 है धारा 67 के अंतर्गत चक मार्ग पर अतिक्रमण संबंधी संख्या 113 है धारा 67 के अंतर्गत वादों के निस्तारण की संख्या 24 है इन सभी जनपदों सूचना  के आधार पर
आयुक्त ने श्रावस्ती की जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग एवं मुख्य विकास अधिकारी शाहिद को भेजे गए पत्र में कहा कि चकरोड ग्रामीण अर्थव्यवस्था और आवागमन की जीवनरेखा हैं। चकरोडों पर अतिक्रमण या उनके बाधित होने से किसानों, ग्रामीणों और वरिष्ठ नागरिकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में चकरोडों को अतिक्रमण मुक्त कर उन्हें जनोपयोगी बनाना शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments