HomeHealth & FitnessMumbai: दोस्तों ने की दोस्त की हत्या; गलाकाट कर सिर और धड़...

Mumbai: दोस्तों ने की दोस्त की हत्या; गलाकाट कर सिर और धड़ अलग-अलग फेंके!

ठाणेठाणे क्राइम ब्रांच ने गुरुवार, (16 जुलाई) को गुप्त सूचना के आधार पर एक ऐसे हत्या की गुथी सुलझाने में कामयाबी हासिल की, जिसमें दो दोस्तों ने अपने ही दोस्त की गलाकाट कर हत्या कर दी और शव के अलग-अलग टुकड़े कर निर्जन स्थलों पर फेंक दिया था।
ठाणे क्राइम ब्रांच उल्लासनगर यूनिट-4 के पीआई राजेश गज्जल को एक गुप्त सूचना मिली कि रिक्शा चालक दो सगे भाई फैज मालिम (24) और अल्बान मालिम (23) ने अपने मुंब्रा रहने वाले करीबी दोस्त अमन शेख (23) की गलाकाट कर हत्या कर दी और शव के टुकड़े कर अलग-अलग निर्जन स्थानों पर फेंक दिया है।

ठाणे पुलिस आयुक्त आशुतोष डुंबरे के निर्देश पर क्राइम ब्रांच के एडिशनल पुलिस कमिश्नर पंजाबराव उगले, डीसीपी अमरसिंह जाधव, एसीपी शेखर बागड़े के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेश गज्जल, एपीआई श्रीरंग गोसावी एवं हवालदार गणेश गावड़े की टीम ने दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर पूछताछ की तो सच्चाई सामने आ गई। आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि 13 जुलाई 2026 की रात दोनों भाइयों ने अमन का गला काटकर हत्या की थी तथा सिर और हाथ-पैर के टुकड़े कर खरडी गांव के निर्जन स्थलों पर फेंक दिया था। फिलहाल, पुलिस इस मामले में आगे की जांच में जुटी है, जिससे हत्या का पर्दाफाश किया जा सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments