Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)एसपी अवस्थी: जनसुनवाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं:महाराजगंज में थाना स्तर पर ही...

एसपी अवस्थी: जनसुनवाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं:महाराजगंज में थाना स्तर पर ही हो समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण समाधान


महराजगंज। जनता की समस्याओं के त्वरित और पारदर्शी निस्तारण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक महराजगंज, श्री शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित पुलिस अधिकारियों को मामलों के समयबद्ध निस्तारण के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी किए। जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रभारी निरीक्षकों और थानाध्यक्षों को सख्त चेतावनी दी। उन्होंने निर्देश दिया कि पुलिस थानों में संचालित जनसुनवाई और महिला हेल्पडेस्क को अधिक प्रभावी व संवेदनशील बनाया जाए। कप्तान ने स्पष्ट किया कि थानों की व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए, जिससे किसी भी पीड़ित को अपनी समस्याओं के लिए अनावश्यक रूप से जिला पुलिस कार्यालय आने की आवश्यकता न पड़े।बैठक में सभी थाना प्रभारियों को हिदायत दी गई कि जो भी समस्याएं या विवाद थाना स्तर पर सुलझाए जा सकते हैं, उनका निस्तारण वहीं पर सुनिश्चित किया जाए। एसपी ने निर्देश दिया कि थानों पर आने वाले हर फरियादी की बात को धैर्यपूर्वक सुना जाए और सभी शिकायतों का समाधान समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण हो। पीड़ितों को न्याय दिलाना और उनकी संतुष्टि पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने यह भी स्पष्ट किया कि जनसुनवाई के कार्यों में किसी भी स्तर पर ढिलाई या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी थाने से शिकायतकर्ता के साथ दुर्व्यवहार या मामले को लटकाने की शिकायत मिलती है, तो संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments