श्रावस्ती जिले के लक्ष्मणनगर मंडल में केंद्र सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भाजपा ने एक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। इस यात्रा में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने इस यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उनके साथ भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक और बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी के हाथों में तिरंगा था और वे देशभक्ति के नारे लगा रहे थे। यात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारे गूंजते रहे। बैनर और तिरंगे के साथ निकली यह यात्रा स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। राहगीरों ने भी जगह-जगह खड़े होकर इसका स्वागत किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस अभियान का लक्ष्य देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों के बलिदान को याद करना है। इसका मुख्य उद्देश्य तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने देश की उन्नति और राष्ट्रीय ध्वज की शान को बनाए रखने का संकल्प लिया।
श्रावस्ती के लक्ष्मणनगर में तिरंगा यात्रा निकली:भाजपा जिलाध्यक्ष मुख्य अतिथि, हजारों लोगों ने लिया भाग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












