HomeUncategorizedगर्मी में मुंहासों से हैं परेशान, बेदाग और निखरी त्वचा के लिए...

गर्मी में मुंहासों से हैं परेशान, बेदाग और निखरी त्वचा के लिए फॉलो करें ये रूटीन


गर्मी के मौसम में त्वचा संबंधी परेशानियां बढ़ जाती है। सूरज की हानिकारक किरणें, धूल, प्रदूषण और पसीने की वजह से टेनिंग और मुंहासों की समस्या बढ़ जाती है। इस मौसम में सबसे ज्यादा वे लोग परेशान रहते हैं जिनकी ऑयली स्किन होती है। ऐसे में त्वचा का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। 

 

अगर आप भी गर्मी में इन समस्याओं से परेशान रहते हैं तो हम आपको 7 स्टेप्स का स्किन केयर रूटीन बता रहे हैं जिसकी मदद से दमकती त्वचा पा सकते हैं। आइए बिना देर किए उन

टिप्स के बारे में जानते हैं।

 

यह भी पढ़ें: वैसलीन से पाएं चमकती ग्लोइंग स्किन, जानिए क्या स्लगिंग स्किन केयर रूटीन?

गर्मी में फॉलो करें ये स्किन केयर रूटीन

सनस्क्रीन जरूर लगाएं

 

गर्मी में धूप की वजह से दाग-धब्बे की समस्या बढ़ जाती है। सूरज से निकलने वाली हानिकारक किरणें त्वचा के लिए हानिकारक होती है। सनस्क्रीन सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने का काम करता है। साथ ही दाग-धब्बे की समस्या को कम करता है।

 

हाइड्रेटेड रहे
 
गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी सबसे ज्यादा होती है। इस मौसम में त्वचा को हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी होता है। पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। साथ ही वॉटर बेस्ड मॉश्चराइजर का इस्तेमाल करें। गर्मी के मौसमे में हैवी म़ॉश्चराइजर लगाने की बचना चाहिए।

 

ओवर क्लीजिंग से बचें

 

गर्मी के मौसम में ज्यादातर लोग तेल और पसीने को साफ करने के लिए बार-बार फेशवॉस से चेहरा धोते हैं। ओवर क्लीजिंग की वजह से त्वचा में ऑयल का प्रोडक्शन बढ़ जाता है।

 

आराम से एक्सफोलिएट करें

 

हफ्ते में एक या दो बार एक्सफोलिएशन करें। एक्सफोलिएशन त्वचा के डेड सेल्स को हटाने का काम करता है। 

 

यह भी पढ़ें: दिमाग को सुन्न कर दे रहा है रील देखने का चस्का, हैरान कर देगी यह स्टडी

 

एंटीऑक्सीडेंट को शामिल करें

 

अपने स्किन केयर रूटीन में विटामिन सी वाली चीजों को शामिल करें। ये चीजें एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर होती है। अगर आप इस चीज को सुबह में इस्तेमाल करते हैं तो ये सिर्फ प्रदूषण से ही नहीं बचता है बल्कि सूरज की हानिकारक किरणों से भी सुरक्षित रखता है।

 

हैवी मेकअप से बचें

 

गर्मी में धूल, धूप और पसीना आने की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे मौसम में हैवी मेकअप से बचना चाहिए। हैवी मेकअप धूप और पसीने के साथ मिल जाता है जिसकी वजह से मुंहासे होने का खतरा बढ़ जाता है। इस मौसम में लाइट मेकअप करना ज्यादा फायदेमंद होता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments