Homeदेश (National)गर्मी में भीड़ वाले हिल स्टेशन से बचना है? इन 5 जगहों...

गर्मी में भीड़ वाले हिल स्टेशन से बचना है? इन 5 जगहों की करें सैर

गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते ही हम सभी का मन करता है कि कहीं पहाड़ों की ठंडी वादियों में जाकर सुकून के कुछ पल बिताएं। अक्सर जब हम शिमला, मनाली या नैनीताल जैसे मशहूर हिल स्टेशनों पर जाते हैं, तो वहां इतनी ज्यादा भीड़ मिलती है कि शांति मिलना मुश्किल हो जाता है। हर तरफ गाड़ियों का शोर, ट्रैफिक जाम और होटलों में भारी भीड़ के कारण हमारी छुट्टियों का मजा किरकिरा हो जाता है।

ऐसे में अगर आप इस बार शोर-शराबे से दूर किसी ऐसी शांत और सुंदर जगह की तलाश में हैं, जहां आप प्रकृति के करीब रहकर पहाड़ों की ठंडी हवाओं का असली आनंद ले सकें, तो भारत में कई ऐसी छिपी हुई जगहें मौजूद हैं। इन जगहों पर न सिर्फ कम भीड़ मिलेगी, बल्कि यहां का सुहावना मौसम और खूबसूरत नजारे आपकी थकान पूरी तरह मिटा देंगे। आइए जानते हैं ऐसी ही 5 शानदार जगहों के बारे में जहां आप इस गर्मी बिना किसी टेंशन के अपनी छुट्टियां मना सकते हैं।

यह भी पढ़ें: चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें? यहां समझिए तरीका

जीरो वैली, अरुणाचल प्रदेश

अरुणाचल प्रदेश में स्थित जीरो वैली अपनी हरियाली और शांत के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। यहां के ऊंचे पहाड़ और वहां से आती ठंडी हवाएं आपको एक अलग ही दुनिया का एहसास कराएंगी। गर्मियों के मौसम में भी यहां का तापमान बहुत ही प्यारा और सुखद रहता है। सबसे अच्छी बात यह है कि यहां पर्यटकों की भीड़ बहुत कम होती है, जिससे आप शांति से अपनी छुट्टियां बिता सकते हैं।

पब्बर वैली, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश की पब्बर वैली एक ऐसा खूबसूरत जगह है जिसके बारे में अभी बहुत कम लोगों को पता है। पहाड़ों के बीच बहती नदी, सेब के लदे हुए बाग और यहां के छोटे-छोटे पुराने गांव इस जगह को बहुत खास बनाते हैं। अगर आप प्रकृति के एकदम करीब रहना चाहते हैं और एकांत की तलाश में हैं, तो यह वैली आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प है।

कौसानी, उत्तराखंड

उत्तराखंड के कौसानी को इसकी सुंदरता की वजह से भारत की स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। यहां से आप बर्फ से ढकी हिमालय की ऊंची चोटियों का बहुत ही सुंदर नजारा देख सकते हैं। यहां का वातावरण न सिर्फ ठंडा है बल्कि बहुत मनमोहक भी है। यहां आप बिना किसी शोर-शराबे के अपनी सुबह और शाम को सुकून के साथ गुजार सकते हैं।

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश का जादुई सफर, 10 ऐसी जगहें जिन्हें आप कभी भूल नहीं पाएंगे

शोझा, हिमाचल प्रदेश

कुल्लू के पास स्थित शोझा हिमालय प्रदेश का एक बहुत ही छोटा और सुंदर गांव है। यह जगह उन लोगों के लिए सबसे बेहतरीन है जो भीड़ से दूर शांति के साथ अपना समय बिताना चाहते हैं। यहां आप ऊंचे पहाड़ों के बीच पैदल चल सकते हैं और घने जंगलों की सैर करते हुए अपनी सारी थकान भूल सकते है।

मुनस्यारी, उत्तराखंड

उत्तराखंड का मुनस्यारी एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है जहां से पंचाचूली पर्वत की चोटियां साफ दिखाई देती हैं। गर्मियों के दिनों में भी यहां काफी ठंडक रहती है और यहां की ताजी हवा आपको ताजगी से भर देगी। अगर आपको फोटोग्राफी करना और पहाड़ों पर घूमना पसंद है, तो यह जगह आपके लिए किसी जन्नत से कम नहीं है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments