लालगंज थाना क्षेत्र के महादेवा चौराहे पर पुलिस चौकी से महज 400 मीटर की दूरी पर अवैध मिट्टी खनन की जा रही है। रविवार की रात करीब 2 बजे मशीन और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की मदद से खुलेआम मिट्टी की खुदाई की जा रही थी। खनन माफिया बिना किसी डर के इस अवैध कार्य को अंजाम दे रहे हैं। मौके पर जेसीबी से मिट्टी खोदकर उसे चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर ले जाया जा रहा था। हैरानी की बात यह है कि यह पूरा काम पुलिस चौकी के बेहद करीब हो रहा था, लेकिन किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई। प्रशासन द्वारा अवैध खनन पर रोक लगाने के दावे के बावजूद क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियां लगातार जारी है। वहीं, लालगंज थाना SHO विनय कुमार पाठक ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। वहीं, रुधौली कोतवाली के सीओ कुलदीप सिंह ने कहा कि पुलिस टीम भेजकर जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती न्यूज़: आज की ताज़ा खबर











