श्रावस्ती जिले के नासिरगंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत महादेवा में दैनिक भास्कर की खबर का असर हुआ है। लंबे समय से गंदगी से पटी नालियों और फैली दुर्गंध की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद ग्राम प्रधान ने सफाई अभियान शुरू कराया। खबर प्रकाशित होने के बाद ग्राम प्रधान ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तत्काल सफाई अभियान शुरू करवाया। उन्होंने केवल आदेश नहीं दिए, बल्कि स्वयं मौके पर मौजूद रहकर पूरी सफाई व्यवस्था की निगरानी की। सफाईकर्मियों की सहायता से नालियों में जमा कचरा साफ किया गया, जिससे जलभराव और दुर्गंध की समस्या से ग्रामीणों को राहत मिली। लंबे समय से गंदगी से परेशान स्थानीय निवासियों ने इस पहल पर संतोष व्यक्त किया है। ग्रामीण मन्नत अली, प्रहलाद, संतोष और गुल्ली सहित अन्य लोगों ने कहा कि दैनिक भास्कर द्वारा समस्या उजागर करने के बाद ही प्रशासन और प्रधान ने ध्यान दिया। सफाई होने से अब संक्रामक बीमारियों का खतरा कम हो गया है। एक स्थानीय निवासी ने बताया, “पिछले कई दिनों से नालियां चोक थीं और वहां से निकलना मुश्किल था। हमने दैनिक भास्कर के रिपोर्टर को अपनी समस्या बताई थी, और खबर प्रकाशित होने के बाद अब स्थिति में सुधार हुआ है।”
दैनिक भास्कर की खबर का असर:श्रावस्ती के महादेवा में प्रधान ने खुद कराई नालियों की सफाई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











