अमोढ़ा में राम जानकी मार्ग पर सोमवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रहे ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसा उस समय हुआ जब वाहन छावनी की तरफ से विशेषरगंज की ओर जा रहे थे। टक्कर लगते ही बैटरी रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे कई सब्जी के ठेलों से जा भिड़ा। हादसे में ठेलों पर रखी सब्जियां सड़क पर बिखर गईं, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान एक सब्जी विक्रेता सहित एक-दो स्थानीय लोगों को मामूली चोटें आई हैं। घायलों को आसपास के लोगों ने प्राथमिक उपचार कराया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से विशेषरगंज की ओर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि अमोढ़ा कस्बे में बढ़ते अतिक्रमण के कारण सड़क लगातार संकरी होती जा रही है, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से अतिक्रमण हटाने और यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग की है।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती न्यूज़: आज की ताज़ा खबर










