Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में युवक को लगा करंट:अखंड पाठ के लिए लाउडस्पीकर लगाते समय...

बहराइच में युवक को लगा करंट:अखंड पाठ के लिए लाउडस्पीकर लगाते समय हादसा


बहराइच जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र के पंडितपुर गांव में एक धार्मिक आयोजन के दौरान हादसा हो गया। अखंड रामायण पाठ के लिए लाउडस्पीकर लगाते समय एक युवक गंभीर रूप से करंट की चपेट में आ गया। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक की पहचान रवि श्रीवास्तव (पुत्र सुशील श्रीवास्तव) के रूप में हुई है। रवि ने बताया कि वह कार्यक्रम के लिए लाउडस्पीकर के तारों का कनेक्शन कर रहा था। इसी दौरान, उसने जैसे ही एक तार नीचे फेंका, वह पास से गुजर रही हाई-वोल्टेज (HT) लाइन से टकरा गया। तार में करंट उतरते ही उसमें आग लग गई। रवि ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत तार को काटने की कोशिश की, लेकिन इस प्रक्रिया में वह बुरी तरह झुलस गया। परिजनों ने उसे आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। गनीमत रही कि इस घटना में कोई अन्य व्यक्ति हताहत नहीं हुआ। घटना की सूचना पुलिस और स्थानीय प्रशासन को दे दी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments